Wednesday, December 8, 2010

हिमयुग की वापसी !


अब तक पृथ्वी पर चार बार हिमयुग आ चुका है .. हर हिमयुग में सफेद बर्फ कहर बन टूटा .. और अब जिस तरह से यूरोप में बर्फ बारी हो रही है ..उससे लगता है कहीं एक बार फिर हिमयुग वापस ना आ जाए .

हिमयुग यानि धरती पर बर्फ ही बर्फ .. अब तक पृथ्वी पर चार बार हिमयुग आ चुके हैं.. जब पूरी धरती बर्फ की चादर से ढक गई थी ..


पहला हिमयुग
पृथ्वी पर आए पहले हिमयुग को हुरोनियन काल के नाम से जाना जाता है.. जो पृथ्वी पर तकरीबन ढाई से दो अरब साल पहले आया था .. पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में आए इस
हिमयुग के प्रमाण हुरेन झील के उत्तरी भाग में मिल चुके हैं ... यही वजह है कि पहले हिमयुग को हुरोनियन काल कहा जाता है...

दूसरा हिमयुग
पृथ्वी पर दूसरा हिमयुग तकरीबन 85 से 63 करोड़ साल पहले आया था ... इस हिमयुग को क्रायोजेनिन काल के नाम से जाना जाता है ... इस भीषण हिमयुग को पृथ्वी का स्नो बॉल भी कहा गया ..क्योंकि इस हिमयुग में ग्लेशियर सीट ध्रुवों तक पहुंच गया था ..


तीसरा हिमयुग
पृथ्वी पर तीसरा हिमयुग 46 से 43 करोड़ पहले आया था ... साउथ अफ्रीका में आए हिमयुग ने धरती को अपनी चपेट में ले लिया था .. इस हिमयुग को एंडियन सहारन के नाम से जाना जाता है ...

चौथा हिमयुग
पृथ्वी पर चौथी बार हिमयुग तकरीबन 36 से 26 लाख साल पहले दस्तक दी थी .. इस हिमयुग को कारु हिमयुग के नाम से जाना जाता है ..इस दौरान उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कुछ भाग बर्फ से ढक गए थे..

और अब .....एक बार फिर यूरोप में भारी बर्फबारी ने इस आशंका को बल दे दिया है कि कहीं ये फिर से हिमयुग की आहट तो नहीं .. और यदि ऐसा हुआ तो पूरी धरती सफेद बर्फ की चादर से ढक जाएगी ..तब ना बचेंगे पेड़-पौधे .. और ना ही जिंदगी का नामोनिशान .. सब कुछ समा जाएगा बर्फ में

1 comment:

  1. क्या बात है.... लिखते थे कभी ख्वाब में दिल को तरख्त समक्ष कर... बहुत खूब लिखा है...
    कभी हमारे ब्लॉग पर अपना दस्तखत करे...

    ReplyDelete